Related Posts

महेंद्रगढ़ में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव:मधुमक्खी पालने का करता था काम, बिहार का रहने वाला, पुलिस जांच में जुटी




हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना के गांव भड़फ की बनी में रविवार देर शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर सदर कनीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का परिजनों के बयान लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सूचना मिलते पहुंची पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि भड़फ की बनी में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मधुमक्खी पालक था प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान बिहार निवासी सुमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुमन कुमार भड़फ क्षेत्र में मधुमक्खी पालन का कार्य करता था और वहीं उसने मधुमक्खियों के कई छत्ते लगा रखे थे। घटना के समय वह किस परिस्थिति में वहां पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस कर रही परिजनों से संपर्क पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। जांच में जुटी पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मानकर जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें