सिरसा जिले के गांव मसीतां में एक विवाहित महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने घर के कमरे में छत के सरिया से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली अस्पताल भिजवाया। मृतका की पहचान 33 वर्षीय उषा रानी, पत्नी अमृतपाल, निवासी नर सिंह कॉलोनी, मंडी डबवाली के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। पिता बोले-मानसिक रूप से परेशान थी मृतका के पिता गुरवचन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी उषा रानी की शादी डबवाली की नर सिंह कॉलोनी में हुई थी। वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी, जिसके चलते वह कुछ समय से अपने मायके गांव मसीतां आई हुई थी। चुन्नी का फंदा बनाकर लगाई फांसी गुरवचन सिंह के अनुसार, शनिवार दोपहर परिवार के साथ चाय पीने के बाद उषा रानी अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। जब दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया, तो उषा रानी को अपनी चुन्नी का फंदा बनाकर कमरे की छत में लगे सरिया से लटका पाया गया। घटना की सूचना तुरंत शहर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
Source link
सिरसा में विवाहिता ने किया सुसाइड:कमरे में चुन्नी से लगाई फांसी, पिता बोले-मानसिक रूप से परेशान थी
