पंजाब के 13 जिलों में आज (सोमवार) कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। राज्य में कुछ स्थानों पर हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। सबसे अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, जिन 13 जिलों में बारिश हो सकती है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), रूपनगर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। बिजली और डैम की स्थिति लोगों पर क्या रहेगा असर
Source link
