Related Posts

सिरसा आश्रम से 50 टोंटियां चोरी:24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का रहने वाला, वहीं काम करता था




सिरसा जिले में पुलिस के एबीवीटी स्टाफ ने डेरा सच्चा सौदा से 50 टोंटियां चोरी होने के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, डेरा सच्चा सौदा की प्लंबर समिति में कार्यरत प्रवीण कुमार ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि डेरा परिसर में टोंटियों की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान जांच में सामने आया कि परिसर के अलग-अलग स्थानों से जैगवार कंपनी की लगभग 50 से 60 टोंटियां गायब थीं। शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपी पंजाब का रहने वाला जांच के दौरान, एबीवीटी स्टाफ को महत्वपूर्ण सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरप्रीत सिंह पुत्र सोनी राम, निवासी गांव पावरी, जिला जालंधर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी गुरप्रीत सिंह ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से डेरा सच्चा सौदा में सफाई सेवा कर रहा था और इसी दौरान उसकी नीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसने परिसर से महंगी टोंटियां एक-एक करके चोरी करनी शुरू कर दीं। आरोपी के कब्जे से 50 टोंटियां बरामद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई जैगवार कंपनी की सभी 50 टोंटियां बरामद कर ली हैं। एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया, जिसमें थाना सदर सिरसा में भी उसके खिलाफ चोरी का एक अन्य मामला दर्ज होना पाया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जो भी व्यक्ति चोरी की घटना में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें