Related Posts

सिरसा में नीलगाय से टकराई पटवारी की कार:मां और बहनों समेत परिवार बाल-बाल बचा; पैतृक गांव लौटते वक्त हादसा




सिरसा जिले में कालांवाली में कार्यरत पटवारी पुरुषोत्तम और उनका परिवार रविवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गया। यह घटना ढूढियांवाली गांव के पास उस समय हुई जब उनकी कार के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई। पटवारी पुरुषोत्तम अपने परिवार के साथ ढूढियांवाली से गांव रिसालिया खेड़ा लौट रहे थे। ढूढियांवाली गांव के पास उनकी क्रेटा कार (नंबर HR 10 AD 1900) के आगे अचानक नीलगाय आने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना हो गई। श्री दमदमा से अपने पैतृक गांव रिसालिया खेड़ा लौट रहे थे जानकारी के अनुसार पटवारी पुरुषोत्तम अपने परिवार के साथ गांव श्री दमदमा से अपने पैतृक गांव रिसालिया खेड़ा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव ढूढियांवाली के पास पहुंची, अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे कार की टक्कर हो गई। हादसे के समय कार में पुरुषोत्तम के साथ उनकी मां और 2 बहनें भी सवार थीं। कार हुई क्षतिग्रस्त, परिवार सुरक्षित हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सभी सवार सुरक्षित रहे। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर नीलगाय और अन्य आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को उजागर किया है। लोग बोले- पहले भी हुए ऐसे हादसे स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं और प्रशासन को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें