पंचकूला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने कोकीन तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस दौरान एक नाइजीरियन नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह पिछले लगभग 5 वर्षों से दिल्ली से ट्राइसिटी में कोकीन की सप्लाई कर रहा था। डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल को 17 जून 2024 को सूचना मिली थी। इसके आधार पर पीर मुछल्ला निवासी अंचित उर्फ चिंटू को सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क के पास से उसकी एक्सयूवी-500 कार सहित गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 43 ग्राम कोकीन की 87 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। निशानदेही पर दिल्ली से पकड़ा नाइजीरियन पूछताछ में अंचित उर्फ चिंटू ने खुलासा किया कि उसने यह कोकीन पीर मुछल्ला निवासी अजय के कहने पर दिल्ली के विकासपुरी क्षेत्र से एक नाइजीरियाई नागरिक से खरीदी थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने पहले अजय को गिरफ्तार किया। अजय से मिली सूचना के बाद पुलिस ने दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में रहने वाले नाइजीरियाई नागरिक अजा ओग्बोना को भी गिरफ्तार कर लिया। बिजनेस वीजा पर भारत आया था आरोपी पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के अनुसार, जांच में सामने आया है कि नाइजीरियाई आरोपी अजा ओग्बोना वर्ष 2018 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था। वह कपड़ों और जूतों के कारोबार की आड़ में पिछले करीब 5 वर्षों से कोकीन की तस्करी कर रहा था। आरोपी को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Source link
नाइजीरियन कोकीन सप्लायर पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में:दिल्ली से ट्राइसिटी में करता था स्पलाई, 2018 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था
