झज्जर में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को गांव खेड़ी जाट में आयोजित ग्राम पंचायत के कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की जनता चंडीगढ़ में कांग्रेस की सरकार चाहती थी, लेकिन “षड्यंत्र और वोट चोरी” के जरिए भाजपा ने सत्ता हासिल की। उन्होंने कहा कि जनता के मन में बदलाव की इच्छा आज भी कायम है और आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जनता के भरोसे को टूटने नहीं दूंगा’ दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इलाके की छत्तीस बिरादरी ने कांग्रेस का भरपूर साथ दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें आशीर्वाद दिया है, उस भरोसे को वह कभी कमजोर नहीं पड़ने देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से प्रदेश में फिर से बदलाव का रास्ता खुलेगा। 12 साल में विकास की रफ्तार थम गई सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान हरियाणा विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार बिना दूरदर्शिता के काम कर रही है, जिससे प्रदेश के विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन, पौधारोपण भी किया खेड़ी जाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी राम स्वरूप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के लिए ग्राम पंचायत और ग्रामीणों को शुभकामनाएं भी दीं।
Source link
झज्जर में दीपेंद्र हुड्डा का बीजेपी पर हमला:बोले- वोट चोरी और षड्यंत्र से बनी सरकार, हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया
