Related Posts

यूक्रेन से लापता दीपक डूडी के परिजन से मिले विधायक:राजवीर फरटिया ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया, खोज की मांग उठाई




भिवानी जिले झांझड़ा बास गांव में लोहारू विधायक राजवीर फरटिया ने रविवार को यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से लापता हुए मर्चेंट नेवी कर्मी दीपक डूडी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि पूरा लोहारू विधानसभा क्षेत्र इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ा है। विधायक फरटिया ने बताया कि दीपक डूडी पिछले लगभग 10 दिनों से लापता हैं। वह मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे और यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर जिस जहाज पर तैनात थे, वहीं से उनके लापता होने की सूचना मिली है। यह घटना परिवार के लिए चिंताजनक है। ‘सभी लोग दीपक डूडी की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे’ मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों और उच्च स्तर पर संपर्क करने की बात कही। उन्होंने दीपक डूडी की सुरक्षित खोज के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की। साथ ही, परिवार को समय-समय पर सही, पारदर्शी और आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। राजवीर फरटिया ने सरकार और संबंधित एजेंसियों से इस मामले में पूरी गंभीरता से कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दीपक डूडी का जल्द से जल्द पता लगाया जाए और उन्हें सकुशल उनके परिवार तक पहुंचाया जाए। विधायक ने इस कठिन समय में परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने दोहराया कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र के सभी लोग दीपक डूडी की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और परिवार के साथ हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें