Top 5 This Week

Related Posts

Punjabi Chandigarh top news; Mohali | Jalandhar| Amritsar


पंजाबी सिंगर और अभिनेता केएस मक्खन ने वीडियो जारी किया।

पंजाबी सिंगर और अभिनेता केएस मक्खन ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से चल रहे फर्जी पेजों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि कुछ लोग उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

.

इसके साथ ही उन्होंने अपने पैतृक गांव शंकर में फिल्म सतलुज’ की विशेष स्क्रीनिंग की घोषणा भी की। मक्खन ने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे असली और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान करें तथा सच और झूठ के बीच का फर्क समझें।

केएस मक्खन ने बताया कि फेसबुक पर उनके नाम से कई फर्जी पेज बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा असली फेसबुक पेज ‘KS Makhan Official’ है, जिस पर ब्लू टिक लगा हुआ है। यानी यह पूरी तरह वेरिफाइड पेज है। मेरे नाम से दो-चार अन्य पेज भी बनाए गए हैं, जो फर्जी हैं। उनके खिलाफ मैं जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई करूंगा। (पढ़ें पूरी खबर)

पंजाब के किसानों की बाइक रैली, मोहाली से चंडीगढ़ जाएंगे

चंडीगढ़ में सोमवार (13 जुलाई) को किसानों की बाइक रैली और प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहेगी। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के नेतृत्व में पंजाब के किसान मोहाली से बाइक रैली निकालकर सेक्टर-34 प्रदर्शनी मैदान पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम दो ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

अमेरिकी व्यापार समझौते, पानी और भूमि नीति समेत कई मांगों को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट पर है। आम लोगों की सुविधा के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा और कुछ जगहों पर आवाजाही भी सीमित रहेगी। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट जरूर जांच लें। (पढ़े पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें