Related Posts

PGI निदेशक आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस:तैयारियों और प्रोजेक्ट्स की देंगे जानकारी, PM मोदी 17 जुलाई को आएंगे चंडीगढ़




भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को चंडीगढ़ दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह पीजीआई में करीब 435 करोड़ रुपए की लागत से तैयार एडवांस मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर समेत कई स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे और उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज पीजीआई के निदेशक डॉ. विवेक लाल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें वह कार्यक्रम की रूपरेखा, नई परियोजनाओं और तैयारियों से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उनके प्रस्तावित रूट पर सड़कों की सफाई, मरम्मत और पेवर ब्लॉक्स की पेंटिंग का काम तेजी से चल रहा है। लगातार उच्चस्तरीय बैठकें आयोजित की जा रही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चंडीगढ़ सचिवालय में लगातार उच्चस्तरीय बैठकें आयोजित की जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि दौरे के दौरान किसी भी तरह की कमी न रह जाए। जच्चा-बच्चा को एक ही परिसर में मिलेगा इलाज नए मदर एंड चाइल्ड सेंटर के शुरू होने के बाद गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों को एक ही परिसर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अभी मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए अलग-अलग विभागों में जाना पड़ता है। नए सेंटर में अत्याधुनिक आईसीयू, वेंटिलेटर और गंभीर मरीजों के उपचार की सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। बीमारियों के इलाज एवं शोध को नई दिशा वहीं, एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर के शुरू होने से स्ट्रोक, मिर्गी, ब्रेन ट्यूमर और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज एवं शोध को नई दिशा मिलेगी। इससे मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। ₹2.02 करोड़ से होंगी कार्यक्रम की तैयारियां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर इंजीनियरिंग विभाग ने 2.02 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है, जिसे सोमवार को खोला जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल वाटरप्रूफ जर्मन हैंगर तैयार किया जाएगा, जिसमें करीब 12 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। अलग वीआईपी रूट तैयार किया जाएगा प्रधानमंत्री 17 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे पीजीआई पहुंचेंगे और लगभग 1 घंटा 15 मिनट तक परिसर में रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। उनके आवागमन के लिए अलग वीआईपी रूट तैयार किया जाएगा। इसके अलावा 120 डॉक्टरों और 20 विशिष्ट अतिथियों के लिए विशेष वीआईपी लाउंज बनाया जाएगा। आगंतुकों के बैठने के लिए 1,500 विशेष कुर्सियों की व्यवस्था भी की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें