रेवाड़ी के राजपुरा खालसा में चोर भैंस चुरा ले गए। घटना के समय किसान घर के बाहर बंधे अपने पशुओं के पास ही सो रहा था। वारदात को रात करीब 2:00 पर अंजाम दिया गया। जिसमें भैंस के आगे एक पिकअप चल रही है। पीछे-पीछे दो चोर भैंस को लेकर चल रहे हैं। एक ने आगे से पकड़ी हुई है। दूसरा पीछे से हांक रहा है। 5 साल पहले भी भैंस चोरी हुई थी। जिसका आज तक सुराग नहीं मिल पाया है। इससे पहले पिछले सप्ताह लिलोड गांव का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था। जिला में बढ़ती वारदातों से पशु पालकों और किसानों में चोरों का खौफ बढ़ता जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आंख खुली तो गायब मिली गांव राजपुरा खालसा निवासी सत्यपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई 2026 की रात घर के बाहर उनकी भैंस और गाय बंधी हुई थी। वह उनके पास ही चारपाई बिछाकर सो रहा था। सुबह जब उसकी आंख खुली तो भैंस गायब मिली। आसपास तलाश करने पर भी पर कोई सुराग नहीं मिला। CCTV में कैद वारदात उन्होंने बताया कि जब उसने आसपास लगे सीसीटीवी देखे तो दो व्यक्ति जबरदस्ती उसकी भैंस को ले जाते दिखाई दिए। एक व्यक्ति भैंस को आगे पकड़ रखा था। दूसरा पीछे से हांक रहा था। जिनके आगे एक पिकअप गाड़ी चल रही थी। सीसीटीवी में पिकअप के सामने से एक बाइक सवार भी आता दिखाई दे रहा है। सत्यपाल सिंह ने बताया कि इससे पांच साल पहले भी उनकी भैंस चोरी हुई थी। जिसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई थी। जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने गांव के ही व्यक्ति पर साजिश के तहत नुकसान पहुंचाने के लिए चोरी करवाने का आरोप लगाया।
Source link
