![]()
रेवाड़ी में बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा एक्शन में दिखाई दिए। 6 अलग-अलग गांव राजियाकी में एग्रीकल्चर लैंड पर अवैध प्लाटिंग, गिंदोखर व पाडला में दूषित पानी और बेरली कलां व बगथला में अवैध कब्जों व आसियाकी ठप्पा में घर पर झुके पेड़ की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को जांच कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। शिकायत करने के बाद किसी को भी बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े। बैठक में एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार इत्यादि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने लगाया अवैध प्लाटिंग का आरोप गांव राजियाकी निवासी जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की कृषि भूमि पर कुछ लोग अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। जिससे भोले-भाले लोगों को बड़े सपने दिखाकर ठगने की तैयारी चल रही है। डीसी ने इस मामले में डीटीपी को जांच कर जल्द से जल्द नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दूषित पानी की शिकायत लेकर पहुंचे लोग वहीं गांव गिदोखर और पाडला गांव के लोग दूषित पानी की समस्या लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में पानी निकासी के लिए बनाई गई नालियां बंद होने से गलियों में गंदा पानी जमा होने की शिकायत की। जिस पर डीसी ने संबंधित बीडीपीओ को समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। डीसी के तुरंत कार्रवाई के निर्देश गांव आसियाकी टप्पा निवासी एक व्यक्ति समाधान शिविर में पहुंचा। जिसने शिकायत में बताया कि उसके घर पर पेड़ झुके हुए हैं। जिसके बारे में पंचायत और संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है, पर कार्रवाई नहीं हो रही। जिस पर डीसी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव बेरली कलां और बगथला के ग्रामीणों ने गांवों में अवैध कब्जों की शिकायत की। शिकायत में बताया कि अवैध कब्जों से ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। डीसी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन हर सप्ताह सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित करता है। सरकार ने जिला स्तर पर डीसी और उपमंडल में एसडीएम को यह जिम्मेदारी सौंपी हुई है।
Source link
रेवाड़ी में समाधान शिविर में एक्शन में दिखे DC:6 गांवों के लोगों ने दी अवैध प्लॉटिंग की शिकायत; अधिकारियों को तुंरत कार्रवाई के निर्देश







