spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में युवक ने कनपटी पर मारी गोली, मौत:पूरी रात चारपाई पर पड़ा रहा शव, संतान न होने पर पिता ने लिया था गोद




सिरसा जिले के डबवाली खंड के गांव रिसालिया खेड़ा में 21 वर्षीय युवक ने अपनी कनपटी पर पिस्तौल से गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान कृष्ण कुमार के 21 वर्षीय पुत्र सचिन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात सचिन अपने घर के कमरे में अकेला सो रहा था। बताया जा रहा है कि रात में ही उसने पिस्तौल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। सुबह पिता को खून से लथपथ पड़ा मिला खून से लथपथ सचिन पूरी रात चारपाई पर पड़ा रहा। सुबह जब उसके पिता कृष्ण उसे जगाने कमरे में गए, तो उन्होंने सचिन को लहूलुहान अवस्था में देखा। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों व स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। सचिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। मौत के कारणों का नहीं लग सका पता फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। हालांकि, मौत के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक के पास पिस्तौल कहां से आया, यह गुत्थी भी अनसुलझी है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। गौरतलब है कि, कृष्ण कुमार ने सचिन को गोद लिया हुआ था। कृष्ण कुमार की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने सचिन को अपना वारिस बनाया था। जांच- पड़ताल में जुटी पुलिस गोरीवाला चौकी प्रभारी जगपाल सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर युवक द्वारा जिस पिस्तौल से गोली चलाई गई थी, उसे कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के कमरे और आसपास से जुटाई गई सभी जानकारियों को आगामी कार्रवाई में शामिल किया जाएगा। बरामद पिस्तौल के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उस व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज करेगी, जिससे यह पिस्तौल खरीदा गया था। मृतक के पिता कृष्ण कुमार के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles