spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शादी समारोह में फायरिंग करने वाला युवक अरेस्ट:सांपला में तीन महिलाओं को लगी गोली, पुलिस ने राइफल को कब्जे में लिया




रोहतक पुलिस ने सांपला के परशुराम भवन में एक शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में तीन महिलाएं घायल हो गई थीं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। मामले की जांच जारी है। शहर सांपला चौकी प्रभारी ने बताया कि यह घटना 23 जून 2026 को हुई थी। हसनपुर, सोनीपत निवासी पूजा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूजा अपने मामा के लड़के की शादी में खेड़ी सांपला आई हुई थीं। घायल महिलाओं का अस्पताल में चल रहा इलाज प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शादी समारोह के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली लगने से हिमांशी, सरोज और रेखा घायल हो गईं। तीनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की जांच चौकी शहर सांपला के उप-निरीक्षक महेंद्र द्वारा की गई। जांच के दौरान, 24 जून 2026 को खेड़ी सांपला निवासी दीपक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई राइफल भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी दीपक के खिलाफ थाना सांपला में धारा 109(1), बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles