spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में युवती किडनैप की, जबरन शादी कराई:काम पर जा रही थी; बाल पकड़कर कार में खींची, मंदिर में चाकू की नोक पर विवाह




मोहाली में 21 वर्षीय युवती को पीजी से काम पर जाते समय किडनैप कर लिया गया। युवती का आरोप है कि युवक अपने साथियों के साथ उसे जबरन कार में बैठाकर ले गया। चाकू की नोक पर डरा-धमकाकर आरोपी उसे मनसा देवी मंदिर ले गया, जहां उससे जबरन शादी कर ली। इसके बाद मोहाली कोर्ट में विवाह रजिस्टर करवाने पहुंच गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक नाबालिग को जुवेनाइल होम भेजा गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। युवती को 6 घंटे बाद सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। युवती प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। अब सिलसिलेवार ढंग से पूरा मामला पढ़िए… काम पर जाते समय कार में खींचकर ले गए
शिकायत के अनुसार 24 जून की सुबह युवती अपने पीजी से काम पर जा रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार वहां रुकी। कार से उतरे युवक ने युवती को बालों से पकड़कर जबरन कार में खींच लिया और अपने साथियों के साथ फरार हो गया। CCTV में कैद हुई वारदात
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दिखाई दिया कि आरोपी कार से उतरता है और युवती को बालों से पकड़कर जबरन कार में बैठा ले जाता है। फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान भव्य कुमार के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि भव्य पहले भी युवती को परेशान करता था। मनसा देवी मंदिर में करवाई शादी
आरोपियों के पकड़े जाने के बाद युवती ने पुलिस को बताया कि उसे चाकू दिखाकर डराया-धमकाया गया। इसके बाद उसे मनसा देवी मंदिर ले जाया गया। यहां भव्य ने उससे जबरन शादी की। युवती का आरोप है कि पूरी कार्रवाई उसकी मर्जी के खिलाफ की गई। कोर्ट में विवाह रजिस्टर करवाने पहुंचे
मामला दर्ज होने के बाद जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवती को मोहाली कोर्ट ले गए हैं और विवाह रजिस्टर करवाने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम कोर्ट पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी भव्य कुमार और उसके साथी विशाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल एक नाबालिग को भी पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार वारदात में कुल चार युवक शामिल थे, जिनमें से एक आरोपी अभी फरार है। युवती सुरक्षित बरामद, रिमांड पर आरोपी
पुलिस ने युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles