spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पटियाला- गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद सुसाइड:बॉयफ्रेंड ने बाथरूम में गला घोंटा, फिर खुद भी जहर खाया; गोद ली बेटी ने दोनों को देखा




पटियाला में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले करीब चार साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे और हाल के दिनों में उनके बीच लगातार विवाद चल रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय अकी कौर और 58 वर्षीय जगजीत सिंह के रूप में हुई है। अब सिलसिलेवार ढंग से पूरा मामला पढ़िए… चार साल से दोनों संपर्क में थे
पुलिस के अनुसार अकी कौर के पति अंबर सिंह और जगजीत सिंह भैंसों की खरीद-फरोख्त के कारोबार से जुड़े थे। जिसके कारण दोनों में जान-पहचान थी और एक-दूसरे के घर आना-जाना था। करीब चार साल पहले जगजीत सिंह के अंबर सिंह की पत्नी अकी कौर के साथ अवैध संबंध बन गए। इसके बाद अकी कौर अकसर कामकाज के सिलसिले में जगजीत सिंह के साथ भी बाहर जाने लगी। इसी दौरान जगजीत सिंह को पता लगा कि अकी कौर अन्य व्यक्तियों के साथ भी संबंध बना रही है। बाथरूम में गला घोंटकर की हत्या
जगजीत सिंह ने 23 जून को विरोध किया कि स्कूटी खरीदने से लेकर पैसों तक से वह उसकी मदद कर रहा है, लेकिन फिर भी वह उसे धोखा दे रही है। इस बात को लेकर दोनों में बहस हुई। इसी दौरान जगजीत सिंह ने अपने घर के बाथरूम में अकी कौर का गला घोंटकर हत्या कर दी। अर्की की हत्या करने के बाद जगजीत सिंह ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। गोद ली हुई बेटी ने खोला राज
घटना का खुलासा तब हुआ, जब जगजीत सिंह की गोद ली हुई बेटी घर पहुंची। उसने बाथरूम में अकी कौर का शव और घर के बाहर जगजीत सिंह को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बेटी का पति के साथ विवाद
एएसआई भान सिंह के मुताबिक जगजीत सिंह की पत्नी बीमार रहती थी और दोनों की कोई औलाद न होने के कारण उसने अपने साले की बेटी को गोद ले रखा था। पिछले करीब चार महीनों से उसका अपने पति से कोई घरेलू विवाद चल रहा होने के कारण वह पिता जगजीत सिंह के पास रह रही थी। वारदात वाले दिन वह ससुराल पक्ष के साथ विवाद सुलझाने के लिए मीटिंग करने गई हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, हत्या का केस दर्ज
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles