spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

राजौंद में आशा कार्यकर्ता रखेंगी गर्भवती महिलाओं पर नजर:भ्रूण लिंग जांच की सूचना देने पर मिलेगा इनाम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर मीटिंग




शुक्रवार को बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला के निर्देशानुसार हुई इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. संदीप सिंह ने की, जिसमें सभी आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। डॉ. संदीप सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं पर कड़ी नजर रखें। विशेष रूप से उन महिलाओं पर ध्यान दिया जाए जो निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड करवाने जाती हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे लिंग जांच न करवा रही हों। अल्ट्रासाउंड कराने पर दें विभाग को जानकारी : संदीप यदि किसी आशा कार्यकर्ता को संदेह होता है कि कोई गर्भवती महिला लिंग जांच के उद्देश्य से अल्ट्रासाउंड करवा रही है, तो इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और सही जानकारी पाए जाने पर सरकार की ओर से एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया जिनके पहले से केवल लड़कियां हैं और कोई लड़का नहीं है। डॉ. संदीप सिंह ने समाज में लड़कियों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां खेल, राजनीति, शिक्षा और देश की सुरक्षा जैसे हर क्षेत्र में लड़कों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि लड़का-लड़की को समान समझें और लड़कियों को बोझ न मानें। लड़कियों की शिक्षा पर दें पूरा योगदान उन्होंने जोर दिया कि समाज लड़कियों की शिक्षा में पूरा योगदान दे, क्योंकि एक शिक्षित लड़की दो परिवारों को शिक्षित कर सकती है। वह शादी से पहले अपने माता-पिता और शादी के बाद अपने सास-ससुर की सेवा कर सकती है, साथ ही अपने बच्चों का बेहतर पालन-पोषण भी करती है। शिक्षित लड़कियों से प्रदेश का गिरता लिंगानुपात सुधरेगा और समाज अपराध मुक्त होगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र सिंह और टी.बी.एच.वी. अनिल कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles