![]()
सिरसा जिले की रानियां थाना पुलिस ने 508 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गौरतलब है कि 15 जून 2026 को जिला सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने बालासर रोड, रानियां क्षेत्र में एक गाड़ी से तीन युवकों को 508 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था। रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया था कि यह अफीम रविनाथ निवासी तलवाड़ा झील, राजस्थान से लाई गई थी। राजस्थान से गिरफ्तार किया गया आरोपी इस मामले में थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान, रानियां थाना पुलिस ने मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सप्लायर आरोपी रविनाथ को तलवाड़ा झील, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Source link
रानियां पुलिस ने अरेस्ट किया अफीम सप्लायर:राजस्थान से लाया गया था नशीला पदार्थ, तस्करों का नेटवर्क खंगाला जा रहा







