spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा CIA ने अरेस्ट किया नशा तस्कर:पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, अफीम और चूरा पोस्त बरामद, ड्रग मनी जब्त




सिरसा जिले में सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने एक एक युवक को नशीले पदार्थ और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 किलो 464 ग्राम डोडा चूरा पोस्त, 242 ग्राम अफीम और 10 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है। यह गिरफ्तारी गांव खारिया क्षेत्र से हुई। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गांव खारिया क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लेकर पैदल आता दिखा। पुलिस को देखकर युवक ने अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया, जिससे उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं और पुलिस ने उसे काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 12 किलो 464 ग्राम डोडा चूरा पोस्त, 242 ग्राम अफीम और 10 हजार की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने इस नकदी को तस्करी से अर्जित अवैध धन मानते हुए जब्त कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज किया, जांच में जुटी गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलवान निवासी गांव खारिया, जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे नशा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles