![]()
चंडीगढ़ में 28 जून (रविवार) को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंद पिलाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए शहरभर में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 478 बूथ और 1078 टीमें रहेंगी तैनात स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे शहर में 478 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। वहीं बच्चों को दवा पिलाने के लिए 1078 टीमें तैनात की गई हैं। अभियान की निगरानी के लिए 4 जोनल अधिकारियों और 99 सेक्टर सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए 24 घंटे निगरानी चंडीगढ़ ने वैक्सीन के कोल्ड चेन मैनेजमेंट में देशभर में बेहतर प्रदर्शन किया है। वैक्सीन को सुरक्षित तापमान में रखने के लिए सभी आईएलआर (आइस लाइन रेफ्रिजरेटर) में वाई-फाई आधारित टेम्परेचर लॉगर लगाए गए हैं, जिनके जरिए तापमान की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। रात को निकलेगी ‘तारे जमीं पर’ टीम स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बार भी “तारे जमीं पर-नाइट विजिल” अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बेघर, खानाबदोश, मजदूर और सड़कों पर रहने वाले परिवारों के बच्चों तक पोलियो की दवा पहुंचाई जाएगी। चार विशेष टीमें रात 7 बजे के बाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ट्रैफिक सिग्नल और निर्माण स्थलों पर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। यह अभियान पहले और दूसरे दिन चलाया जाएगा ताकि कोई भी बच्चा छूट न सके। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी रखेंगी नजर अभियान की निगरानी और मूल्यांकन में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), यूएनडीपी और जॉन स्नो इंडिया जैसी संस्थाओं का भी सहयोग रहेगा। पोलियो टीकाकरण, सर्विलांस और नए टीकों के अध्ययन में बेहतर काम के लिए चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की सराहना केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा भी की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की अपील स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 28 जून को अपने घर और आसपास के 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो रोधी दवा की दो बूंद जरूर पिलवाएं, ताकि चंडीगढ़ को पोलियो मुक्त बनाए रखने की मुहिम लगातार मजबूत होती रहे।
Source link
चंडीगढ़-बेघर बच्चों को रात में पिलाएंगे पोलियो ड्रॉप्स:28 जून को शुरू होगा अभियान; रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तक पहुंचेगी स्पेशल टीम







