spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में खाद-बीज और कीटनाशक विक्रेताओं पर छापे:खरीफ सीजन में कृषि विभाग की सख्ती; 9 सैंपल लिए, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई




पंचकूला में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने शुक्रवार को जिले में व्यापक गुणवत्ता जांच अभियान चलाया। विभाग की टीम ने रायपुररानी और बरवाला क्षेत्र में उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं के साथ-साथ निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 4 कीटनाशकों, 3 बीजों और 2 उर्वरकों समेत कुल 9 नमूने जांच के लिए लिए गए, जिन्हें अधिसूचित प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी नमूने की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई तो संबंधित विक्रेता या निर्माता के खिलाफ उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक अधिनियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब जानिए टीम ने कहां-कहां पहुंची… किसानों को राहत: यूरिया और डीएपी का पर्याप्त स्टॉक विभाग ने किसानों को आश्वस्त किया कि जिले में यूरिया और डीएपी उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही बताया कि राज्य सरकार ने प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) को उर्वरकों की उपलब्धता और भंडारण में प्राथमिकता दी है, ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles