spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में फिरौती फायरिंग केस में कार्रवाई:पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाले आरोपी को पठानकोट से किया गिरफ्तार




जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने फिरौती के लिए गोली चलाने के मामले में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पठानकोट निवासी रिशव के रूप में हुई है। उसे 25 जून 2026 को पठानकोट से काबू किया गया। एसीपी आतीश भाटिया ने बताया कि यह कार्रवाई थाना 5 में 20 जून 2026 को दर्ज एक मामले की जांच के दौरान की गई। इस मामले में फिरौती के लिए गोली चलाकर दहशत फैलाई गई थी। पुलिस ने दुकानदारों को भी चेतावनी दी जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी गुरलाल सिंह की निशानदेही पर बरामद मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट फर्जी तरीके से तैयार करवाई गई थी। पुलिस ने इसी आधार पर नंबर प्लेट बनाने वाले रिशव को पकड़ा। पुलिस ने नंबर प्लेट तैयार करने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी है कि बिना उचित जांच-पड़ताल के किसी भी वाहन की नंबर प्लेट न बनाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles