spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शिमला में तेंदुए ने कुत्ते पर किया हमला, VIDEO:कुछ दूरी पर जाकर छोड़ा, दहशत में लोग; पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग




हिमाचल की राजधानी शिमला में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। न्यू शिमला के सेक्टर-4 स्थित रिहायशी कॉलोनी में बुधवार रात तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब पढ़िए CCTV फुटेज में क्या दिख रहा है:- वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की: पार्षद न्यू शिमला की पार्षद निशा ने बताया कि मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। उन्होंने विभाग से इलाके में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग भय के माहौल में हैं और घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। पार्षद के अनुसार, इलाके में पहले भी कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles