spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

क्रेटा-इनोवा की टक्कर के बाद झगड़ा,थार से कुचलने का प्रयास-VIDEO:फरीदाबाद में डंडा लगते ही युवक बेहोश, सड़क पर गिराकर पैर तोड़े




हरियाणा के फरीदाबाद में क्रेटा और इनोवा गाड़ी की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को नीचे सड़क पर गिराकर जमकर पीटा। लाठियां मारकर उसके पैर तोड़ दिए। इसी बीच एक पक्ष का युवक थार से मारपीट कर रहे युवकों को कुचलने का प्रयास करने लगा। थार देखते ही लाठी-डंडे लिए युवक सड़क छोड़कर भाग गए। इसके बाद दोबारा इन युवकों ने एक दूसरे व्यक्ति को पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की गई, जिसमें डूंगरपुर गांव का सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक एक बुजुर्ग और एक युवक को सड़क पर गिराकर लाठियां बरसा रहे हैं। घटना की तस्वीरें देखिए- दो गाड़ियों की टक्कर के बाद विवाद फरीदाबाद के थाना भूपानी एरिया के कंवारा कलां गांव में बुधवार शाम करीब 6 बजे राजेश की क्रेटा और अजय की इनोवा गाड़ी की टक्कर हो गई। राजेश अपनी क्रेटा गाड़ी लेकर डूंगरपुर की ओर जा रहा था, इसी दौरान सामने से अजय अपने साथियों के साथ सामने से आ रहा था। इसी दौरान दोनों की गाड़ियों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों में करीब एक महीने पहले भी विवाद हुआ था। अब पढ़िए, वीडियो में क्या दिख रहा… लाठी-डंडे लेकर दौड़े घटना से जुड़ा एक तीन मिनट 20 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक पक्ष के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर दूसरे पर हमला कर रहे हैं। कुछ लोग एक सफेद रंग की गाड़ी से लाठी-डंडे लेकर उतरते नजर आ रहे हैं। तभी रेड कलर की टी-शर्ट पहना एक युवक दो लोगों पर डंडों से हमला कर देता है। दोनों लोग लाठी लगते ही सड़क पर गिर जाते हैं। इसी दौरान सामने से आई एक ब्लैक थार ने लाठी मार रहे युवकों को कुचलने का प्रयास किया। हमला कर रहे युवक पास में खड़े एक ट्रैक्टर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाते हैं। गोली लगने से युवक घायल इसके बाद युवक सड़क पर पड़े युवकों को दोबारा पीटना शुरू करते हैं। कुछ ही देर बाद थार सवार दोबारा घटनास्थल पर आता है और हमला कर रहे युवकों को कुचलने की कोशिश करने लगता है। इसी बीच घटनास्थल पर एक युवक गोली भी चला देता है। गोली लगने से डूंगरपुर निवासी 35 वर्षीय सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनील को गोलियां लगीं, जिनमें एक कंधे और दूसरी पेट में लगी। सुनील को आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में पांच लोग घायल हुए घायल सुनील के भतीजे सुमित बैसला का कहना है कि कंवारा गांव के पूर्व सरपंच केशव भारद्वाज पक्ष के लोगों ने रास्ते में घेरकर हमला किया। उन्होंने थार से कुचलने का प्रयास भी किया। घटना में बिट्टू, मेहतार समेत चार-पांच लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। पूर्व सरपंच केशव की तरफ से 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है, जबकि दूसरी ओर से बिट्टू ने 8 से 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles