spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मानेसर में साढ़े तीन करोड़ के प्रोजेक्ट की शुरुआत:6 किलोमीटर तक बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, सीनियर डिप्टी मेयर ने किया शिलान्यास




गुरुग्राम जिले में मानेसर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने वार्ड-5 के गांव कांकरौला में साढ़े तीन करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में गांव की आंतरिक गलियों में लगभग 6 किलोमीटर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाना और एससी चौपाल परिसर में ट्यूबवेल स्थापित करना शामिल है। नगर निगम इन इंटरलॉकिंग टाइल्स के निर्माण पर लगभग 3.50 करोड़ रुपए खर्च करेगा, जबकि ट्यूबवेल की स्थापना पर लगभग 10 लाख रुपए का व्यय होगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद दिनेश यादव और बालकिशन सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। नगर निगम क्षेत्र में दी जा रही विकास कार्यों को गति : मेयर शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव ने कहा कि कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। यादव ने बताया कि निगम अधिकारियों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों की विस्तृत योजना तैयार की है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने और निर्धारित समय-सीमा में इन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्याें की निगरानी करने की अपील उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी निर्माण कार्यों की निगरानी करने की अपील की। प्रवीन यादव ने कहा कि यदि कहीं गुणवत्ता संबंधी कोई कमी दिखाई दे तो इसकी जानकारी तुरंत नगर निगम को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर पार्षद दिनेश यादव ने ट्यूबवेल परियोजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में एससी कॉलोनी में पेयजल की समस्या बनी रहती थी, जिससे करीब 200 से अधिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और जल संकट से राहत मिलेगी। उन्होंने इसके लिए नगर निगम प्रशासन और सीनियर डिप्टी मेयर का आभार व्यक्त किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles