रेवाड़ी के खड़गवास गांव में अपने घर में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कमरे में दीवार पर ‘पागल प्रेमी… आशु, माई जान’ लिखा मिला। जिसे लेकर अलग-अलग प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक 2 बहनों का इकलौते भाई था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, गांव खड़गवास निवासी गुगन के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मानसिक रूप से बीमार मां और दो बहनें बची हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। घर में मां और बेटा ही रहते थे। मजदूरी कर गुगन परिवार को चला रहा था। सुबह घर के टीन शेड के नीचे शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उताकर कब्जे में लिया। पिता की पहले मौत, मां भी मानसिक रूप से बीमार परिजनों के अनुसार, पिता की मौत के बाद गुगन मानसिक रूप बीमार मां के साथ रह रहा था। वह अविवाहित था। वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सुबह पड़ोसियों ने घर में लगे टीन शेड के नीचे शव फंदे पर लटका देखा। जिस पर तुंरत मौके पर पहुंचकर पुलिस को सुचना दी। उन्होंने कहा कि गुगन ने जहां फांसी लगाई, वहां दीवार पर एक मैसेज भी लिखा मिला। “पागल प्रेमी…आशु, माई जान”। सुसाइड के इस मामले को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
Source link
