पलवल के भुर्जा-सिकंदरपुर मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर की तलाश कर रही है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप के अनुसार, भुर्जा गांव निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई कुमरपाल (26) अपनी बाइक से गांव से दुधौला स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहा था। जब वह भुर्जा-सिकंदरपुर गांव के मार्ग पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित इस टक्कर में कुमरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत उपचार के लिए पलवल के जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर, ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। सूचना मिलने पर गदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।
Source link
पलवल में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:बाइक से पेट्रोल पंप पर जा रहा, एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर हुआ फरार
