रेवाड़ी जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान 34 किलो 130 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। बाजार में जिसकी कीमत करीब 4.5 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसनदीप उर्फ जग्गू निवासी वार्ड नंबर-10, गिल्लावाड़ा, कुआं तलवंडी साबो तथा तख्तदीप निवासी गिल्लावाड़ा, कुआं तलवंडी साबो पंजाब के रूप में हुई है। जीआरपी ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तलाशी के दौरान बैग में मिली नशे की खेप जीआरपी एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान दो यात्रियों के बैगों की तलाशी के दौरान चूरा पोस्त मिला। जांच करने पर जिसका वजर 34.130 ग्राम मिला। जसनदीप के कब्जे से 16. 430 किलो और तक्षदीप के कब्जे से 17. 700 ग्राम चूरा पोस्त मिला। बाजार में जिसकी कीमत करीब 4.5 लाख रुपए हैं। राजस्थान से पंजाब करना था सप्लाई प्रारंभिक जांच मं पता चला है कि आरोपी राजस्थान से चूरा पोस्त खरीदकर लाए थे। जिसे ट्रेन के जरिए पंजाब ले जाया जा रहा था। इसके बाद सप्लाई होनी थी। उन्होंने कहा कि अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आरोपियों के साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। नशा कहां से खरीद और उसे कहां सप्लाई करना था। इसके लिए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। जिससे नशा तस्करी से जुड़े मामले की तह तक जाया जा सके।
Source link
