Related Posts

नूंह में चीफ जस्टिस सूर्यकांत का दौरा कल:तावडू- पुन्हाना के नए न्यायिक भवनों का करेंगे शिलान्यास, सरकार ने 43.34 करोड़ मंजूर किए




भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत कल (12 जुलाई को) नूंह जिले के तावडू और पुन्हाना में बनने वाले नए न्यायिक परिसरों का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जिले की न्यायिक व्यवस्था को आधुनिक और सशक्त बनाना है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर न्यायिक सुविधाएं मिल सकें। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि तावडू न्यायिक परिसर के निर्माण के लिए हरियाणा सरकार ने 43.34 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। यह परिसर लगभग 9.825 एकड़ भूमि पर बनेगा और इसमें पांच न्यायालय शामिल होंगे, जिनमें एक फैमिली कोर्ट भी होगा। भवन का निर्माण बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और दो मंजिला स्वरूप में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, तावडू में न्यायिक अधिकारियों के लिए चार डुप्लेक्स आवासीय भवन भी बनाए जाएंगे। इन आवासीय भवनों के निर्माण पर 7.63 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। पुन्हाना में 42.27 करोड़ की लागत से बनेगा न्यायिक परिसर इसी प्रकार, पुन्हाना में करीब 6.29 एकड़ भूमि पर बनने वाले न्यायिक परिसर के लिए 42.27 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इस परिसर में भी पांच न्यायालय, जिनमें एक फैमिली कोर्ट शामिल होगा, स्थापित किए जाएंगे। पुन्हाना में भी न्यायिक अधिकारियों के लिए चार डुप्लेक्स आवासीय भवन तैयार किए जाएंगे, जिन पर 6.94 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। डॉ. गर्ग ने बताया कि दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इन आधुनिक सुविधाओं से लैस परिसरों के बनने से वादकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे नूंह जिले की न्यायिक अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी और लोगों को त्वरित, प्रभावी एवं सुगम न्याय उपलब्ध हो सकेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें