Related Posts

मोगा में कर्मचारियों का विधायक के घर के बाहर धरना:मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा; कहा-ओपीएस की बहाली तक संघर्ष रहेगा जारी




पंजाब मुलाजिम मंच, मुलाजिम एवं पेंशनर्स सांझा फ्रंट और अन्य संगठनों के आह्वान पर शनिवार को मोगा में कर्मचारियों और पेंशनरों ने धरना दिया। मोगा की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के निवास के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ठेका, आउटसोर्स, आंगनवाड़ी और आशा वर्कर शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरने का संचालन जगदीश सिंह चाहल ने किया। धरने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री पंजाब के नाम एक चेतावनी पत्र विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा को सौंपा। इस पत्र में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को पूरा करने की अपील की। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने पंजाब सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के 37 भत्ते समाप्त कर दिए हैं और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का चुनावी वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया है। कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते का उनका अधिकार नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महंगाई भत्ता कर्मचारियों का अधिकार है, कोई खैरात नहीं। ये है कर्मचारियों की मांगें विधायक ने मांगों पर दिया सकारात्मक आश्वासन नेताओं ने सरकार से बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों को छोड़कर कर्मचारियों, किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा करने का आग्रह किया। धरने के अंत में विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा को मुख्यमंत्री के नाम चेतावनी पत्र सौंपा गया। विधायक ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों, पेंशनरों और अन्य वर्गों की मांगों को पंजाब सरकार तक पहुंचाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें