Top 5 This Week

Related Posts

बटाला में टीचरों ने सरकारी आदेश की प्रतियां जलाईं:छुट्टियों में स्कूल बुलाने का विरोध; कहा-शिक्षक मानसिक तनाव का हो रहे शिकार




पंजाब सरकार द्वारा टीचरों को छुट्टियों में स्कूल में रहने के आदेश जारी किए जाने के विरोध में अध्यापकों ने आज विभिन्न स्कूलों में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों की प्रतियां जलाईं। इस मौके पर शिक्षकों ने बताया कि पूरे पंजाब में एस.आई.आर. का काम चल रहा है, जिसमें हजारों शिक्षक पहले से ही बी.एल.ओ. के कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि इन कर्तव्यों से शिक्षकों पर लगातार मानसिक बोझ पड़ रहा है। छुट्टियों में शिविर आयोजित कर बी.एल.ओ. पर दबाव बनाया जा रहा है। अब, जमीनी हकीकत जाने बिना, हजारों शिक्षकों को इन शिविरों में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। इस अवसर पर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब, गुरदासपुर के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह वडाला बांगर ने कहा कि गैर-शैक्षणिक कर्तव्यों के कारण बच्चों की शिक्षा को नुकसान हो रहा है। आदेशों को वापस लेने की मांग वडाला बांगर ने यह भी कहा कि रविवार की छुट्टी आवश्यक है, लेकिन सरकार के इस रवैये के कारण शिक्षक मानसिक तनाव से ग्रस्त हैं। उन्हें लगातार छात्रों से अलग रखा जा रहा है। संगठन मांग करता है कि छुट्टियों में स्कूल जाने का आदेश तत्काल वापस लिया जाए। प्रदर्शन में ये टीचर रहे मौजूद इस अवसर पर बलवंत सिंह, गुरप्रदीप सिंह, मनोहर लाल, राजिंदर सिंह, अमनदीप कौर, एकता, लखविंदर कौर, कंवलजीत कौर सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें