Related Posts

जालंधर में कार-बाइक टक्कर, एक युवक की मौत:नकोदर रोड पर हादसा, दूसरा साथी गंभीर घायल; कार चालक फरार




जालंधर के नकोदर रोड पर गांव सिंघा के पेट्रोल पंप के सामने एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना तब हुई जब दोनों युवक गांव सिंघा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर लांबड़ा की ओर जा रहे थे। अचानक उनकी मोटरसाइकिल आगे चल रही एक आर्टिका कार से पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
एक की मौत,घायल को अस्पताल में भर्ती कराया मृतक युवक की पहचान विकास (19 वर्ष) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की पहचान अभिषेक (15 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया गांव सिंघा के पंचायत सदस्य जिंदा ने बताया कि दोनों बाइक सवार उनके गांव के थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सड़क सुरक्षा पुलिस बल ने बाधित रास्ते को खुलवाया, जबकि स्थानीय पुलिस लांबड़ा ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें