पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर मलिकपुर के पास एक टिप्पर ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब एक ऑटो सवारियां लेकर करौली से सुन्दरचक की ओर जा रहा था। मलिकपुर के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टिप्पर चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ऑटो में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों और दुकानदारों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारु करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
पठानकोट में टिप्पर ने ऑटो को मारी टक्कर:ड्राइवर समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची
