महेंद्रगढ़ में हाउसिंग बोर्ड रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन सिसोठ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सिसोठ कॉलोनी को महेंद्रगढ़ नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में शामिल करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि कॉलोनी में वर्तमान में 175 मकान हैं, जहां सैकड़ों परिवार रहते हैं। नगरपालिका सीमा से बाहर होने के कारण कॉलोनी में सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़कों का रखरखाव, पार्कों का विकास और जल निकासी जैसी मूलभूत नागरिक सुविधाओं का अभाव है। इससे निवासियों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को दैनिक असुविधा का सामना करना पड़ता है। कॉलोनीवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग एसोसिएशन के सचिव मास्टर नित्यानंद ने कहा कि महेंद्रगढ़ नगर पालिका को नगर परिषद में बदलने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने मांग की कि इस प्रक्रिया में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिसोठ को भी नगर परिषद के क्षेत्र में शामिल किया जाए, ताकि कॉलोनीवासियों को नियमित नागरिक सेवाएं मिल सकें। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रधान मुकेश देवी, सचिव मास्टर नित्यानंद के साथ सूबेदार सतबीर सिंह, गोपीचंद, संजय यादव, एडीओ रविन्द्र सिंह और प्रेस सचिव मुकेश चौहान उपस्थित रहे। चेयरमैन बोले- अधिकारियों से बात कर कराएंगे सर्वे नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगरपालिका की सीमा बढ़ाने और नगर परिषद बनाने के लिए चल रहे सर्वे में अधिकारियों से बात करके हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिसोठ को शामिल करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। चेयरमैन सैनी ने कहा कि 175 परिवारों की सुविधा के लिए यह कदम उठाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के निर्देशानुसार क्षेत्र विस्तार में इस कॉलोनी को प्राथमिकता दी जाएगी। कॉलोनीवासियों ने चेयरमैन के सकारात्मक रुख पर आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी कॉलोनी को नगरपालिका की सभी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
Source link
सिसोठ कॉलोनी को नगर पालिका में शामिल करने की मांग:महेंद्रगढ़ में चेयरमैन से मिला प्रतिनिधिमंडल, सर्वे कराकर कार्रवाई का भरोसा
