Related Posts

रानियां में 2 बाइकों की टक्कर:6 बेटियों के पिता की मौत, इटली से घर आया युवक घायल




सिरसा जिले की रानियां विधानसभा क्षेत्र के जीवननगर से करीवाला रोड पर गांव दमदमा के पास एक बुलेट और स्प्लेंडर बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान दमदमा निवासी कुलदीप सिंह पुत्र आत्मा सिंह के रूप में हुई है। जबकि संतनगर निवासी लगभग 35 वर्षीय आकाश पुत्र हरदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 6 बेटियों के पिता की मौत करीवाला चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक कुलदीप सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक कुलदीप 6 बेटियों का पिता था, वहीं बेटा है, जो विदेश में रहता है। पुलिस का कहना है कि जो नौजवान घायल हुआ है वह इटली से अपने घर आया हुआ था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें