भिवानी जिले के लोहारू स्थित भगवान परशुराम चौक पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन-यज्ञ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने की। इस अवसर पर भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और उनके योगदान पर आधारित एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जहां वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बता दे कि वार्ड नंबर 3 में श्री ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह भवन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मौके पर ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर विजय शेखावत, शीशराम मेचू, प्रधान प्रदीप बंटी तायल, प्रवीण जोशी, पहलाद मास्टर, बजरंग लाल, पुरुषोत्तम गौतम, जितेंद्र भारद्वाज, अर्जुन सोनी, धनपत सैनी, रामसिंह सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Source link
लोहारू में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया:वक्ताओं ने जीवन से प्रेरणा लेने का दिया संदेश, हवन और संगोष्ठी का हुआ आयोजन
