Top 5 This Week

Related Posts

उचाना विधायक ने विपक्ष पर साधा निशाना:देवेंद्र अत्री बोले-महिला आरक्षण बिल गिरने पर बजाई तालियां, सुना पीएम मोदी का संबोधन




जींद जिले में उचाना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने अपने आवास पर भाजपा महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संदेश सुना। इस अवसर पर विधायक अत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब संसद में नारी हित का प्रस्ताव (महिला आरक्षण विधेयक) गिराया गया था, तब कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा जैसी ‘परिवारवादी’ पार्टियां खुशी से तालियां बजा रही थीं और मेज थपथपा रही थीं। कांग्रेस ने देश में दरारा पैदा करने वाली भावनाओं को हवा दी : अत्री विधायक अत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा देश में दरार पैदा करने वाली भावनाओं को हवा दी है। उन्होंने कहा कि यह झूठ फैलाया गया कि डी-लिमिटेशन (परिसीमन) से कुछ राज्यों को नुकसान होगा। अत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार ने पहले दिन से ही यह साफ कर दिया था कि न किसी राज्य की भागीदारी का अनुपात बदलेगा और न ही किसी का प्रतिनिधित्व कम होगा। बल्कि, सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के विषय से ही नफरत करती है और ‘इंडिया गठबंधन’ का असली चेहरा पूरे देश के सामने आ चुका है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें