फतेहाबाद जिले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम को रतिया के गांव बहबलपुर में अवैध पानी के कनेक्शन काटने के दौरान विरोध और धमकियों का सामना करना पड़ा। विभाग ने इस मामले में थाना शहर रतिया में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विभागीय आदेशों के तहत वाटर वाटर एंड सेनेटाइजेशन सपोर्ट ऑर्गेनाईजेशन (WSSO) के खंड संयोजक पृथ्वीपाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम में विक्रम सिंह, परमजीत और पूर्ण कुमार शामिल थे। यह टीम गांव में अवैध पानी कनेक्शन काटने पहुंची थी। ग्रामीणों ने नहीं करने दिया कर्मचारियों को काम शिकायत के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों को रोककर सरकारी कार्य में बाधा डाली और उन्हें धमकियां दीं। आरोपियों में गुरदीप सिंह, महेंद्र सिंह, सतकारतार सिंह, दिलबाग सिंह, सरबजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरजिंदर सिंह, प्रगजीत सिंह, जग्गा सिंह, जोगा सिंह और बलदेव सिंह के नाम बताए गए हैं। कर्मचारियों ने मौके पर डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। हालांकि, शिकायत में कहा गया है कि पुलिस के पहुंचने के बावजूद टीम को अवैध कनेक्शन काटने नहीं दिए गए। उपमंडल अभियंता अंचल जैन ने पुलिस प्रशासन से सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों को धमकाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Source link
रतिया में अवैध कनेक्शन काटने गई टीम को मिली धमकी:ग्रामीणों ने नहीं करने दिया काम, जन स्वास्थ्य विभाग ने बुलाई पुलिस
