कैथल के गांव भूना में पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर शुरू हुए विवाद की शिकायत अब सीएम को की जाएगी। ग्रामीणों ने मंगलवार को इस संबंध में सीएम नायब सैनी को शिकायत देने की बात कही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पट्टेदारों की जो जमीन है, उस पर भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कब्जा किया हुआ है। यही नहीं बोली की पर्ची उनकी माता के नाम है जबकि पंजीकरण उनके बेटे के नाम दिखाया जा रहा है। इसकी शिकायत वे स्थानीय अधिकारियों और विधायक को कर चुके हैं और अब सीएम से भी मिलेंगे। जिस दिन बोली दिखा रहे, उस दिन नहीं हुई गांववासी सोनू राम, परमेश्वरी देवी, रोहताश, सुनील व ओमप्रकाश ने कहा कि गांव में जब जमीन की बोली हुई तो वहां न तो कुलवंत बाजीगर की माता मौजूद थीं और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य था। जिस दिन की पूर्व विधायक बोली दिखा रहे हैं, उस दन गांव में कोई बोली नहीं हुई है। कुलवंत बाजीगर की माता के दस्तावेज भी कल्लर माजरा के बने हुए हैं। निष्पक्ष जांच की मांग कुलवंत बाजीगर की माता भ्रांवा देवी की शादी करीब 60 साल पहले हो चुकी है, लेकिन उनका वोट और आधार कार्ड गांव भूना के नाम पते से बनवाया गया है। भ्रांवा देवी एक भी बोली में शामिल नहीं हुई, फिर भी उनके नाम की रसीद सरपंच पर दबाव बनाकर कटवाई जा रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। पूर्व विधायक बोले-ग्रामीण सीएम से मिलेंगे तो और भी अच्छा है दूसरी ओर मामले को लेकर जब पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अगर गांव के लोग सीएम से मिलने की बात कह रहे हैं तो ये और भी अच्छी बात है। मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोग ही हैं, जो राजनीति से प्रेरित होकर ऐसा कर रहे हैं। अगर सही कोई कोई गलत कार्य हुआ होता तो गांव विरोध करता। जो कार्य हुआ है, वह नियमानुसार हुआ है।
Source link
कैथल के गांव भूना के ग्रामीण सीएम को करेंगे शिकायत:भाजपा पूर्व विधायक पर जमीन कब्जाने का आरोप, जांच की मांग
