Related Posts

हरियाणा में आज से फिर एक्टिव होगा मानसून:3 जिलों में बारिश की संभावना; 28-29 जुलाई को भारी बरसात का अलर्ट




हरियाणा में आज से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होगी। इन दो दिनों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 30 और 31 जुलाई को भी प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में अच्छी बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला में कहीं-कहीं अच्छी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। उमस से लोग हो रहे परेशान दो से तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश नहीं होने के कारण तथा कई जिलों में धूप खिलने की वजह से लोगों का उमस से हाल बेहाल हो गया था। इससे लोगों को एक बार फिर से तेज गर्मी का अहसास हो रहा था और पसीनों से हाल बेहाल था, मगर आज शाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 28-29 जुलाई को सबसे ज्यादा बारिश आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को हरियाणा के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है। 30 और 31 जुलाई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 9 जिलों में आज हो सकती है हल्की बारिश 27 जुलाई को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। भिवानी रहा सबसे गर्म मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस भिवानी के बोपानिया केंद्र में रिकॉर्ड किया गया। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा। अब तक 6 जिलों में ही सामान्य बारिश मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में राज्य में केवल 6 जिलों में सामान्य और सामान्य के आसपास बारिश दर्ज हुई है, जबकि 16 जिलों में सामान्य से नीचे बारिश दर्ज हुई है। हरियाणा राज्य में 1 जून से 25 जुलाई तक कुल 132.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि इस दौरान 175.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है जो सामान्य से 24 फीसदी कम हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें