राज्य में प्राइवेट कंपनियों के बिजली निगमों के समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के लिए आवेदन करने के बीच केंद्र ने नए प्रस्ताव पर चर्चा शुरू कर दी है। इसके तहत प्राइवेट कंपनियां सरकारी इन्फ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल कर सकेंगी। उनसे किराया वसूला जा सकेगा। इस मामले में अब ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन और इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने केंद्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा 23 जुलाई को केंद्रीय विद्युत एवं आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में प्रस्तुत पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसिंग फ्रेमवर्क के प्रस्ताव को बिजली वितरण क्षेत्र के बैकडोर निजीकरण की दिशा में कदम बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया है। फेडरेशन ने पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस के नाम पर बिजली क्षेत्र का बैकडोर निजीकरण करार दिया। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे, इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के जरनल सेक्रेट्री सुदीप दत्ता व उप प्रधान सुभाष लांबा ने कहा कि सरकार पैरेलल लाइसेंस को उपभोक्ता विकल्प और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने वाला सुधार बता रही है, पर वास्तविकता यह है कि इससे सरकारी वितरण कंपनियों के लाभकारी उपभोक्ताओं को निजी कंपनियों के हवाले करने का रास्ता खुलेगा। ईईएफआई ने स्पष्ट किया कि हरियाणा में गुरुग्राम एवं नूंह में समानांतर वितरण लाइसेंस देने के प्रयासों के विरोध में 11 से 13 अगस्त को बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। जिसका देशभर के बिजली कर्मचारियों और इंजीनियर्स के अलावा हरियाणा का संयुक्त किसान मोर्चा, ट्रेड यूनियन व अनेक संगठनों ने समर्थन का ऐलान किया है। फेडरेशन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया तो देश के 27 लाख से अधिक बिजली कर्मचारी और इंजीनियर व्यापक राष्ट्रव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 3 से 5 अगस्त तक सभी डिवीजनों में प्रदर्शन हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य रविन्द्र घणघस, बलजीत बेनीवाल ने 11 से 13 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल से पहले 29 जुलाई को सभी सर्कलों में प्रदर्शन किए जाएंगे। डीसी आफिस तक मार्च कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्तों को सौंपें जाएंगे। इसके बाद तीन से पांच अगस्त तक सभी डिवीजनों में प्रदर्शन किए जाएंगे। 6 से 8 अगस्त तक प्रदेश की सभी सब डिवीजनों में प्रदर्शन किए जाएंगे।
Source link
29 से प्रदर्शन, 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल करेंगे कर्मचारी
