Related Posts

Moga IVF Baby Trafficking Case | Nurse Arrested After Selling Infant


पीएचडी की छात्रा ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी।

बठिंडा स्थिति सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब में पीएचडी की एक छात्रा ने अपने गाइड और बॉटनी विभाग के प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली पीड़ित छात्रा का आरोप है कि उसके गाइड काफी समय से गलत इरादों के साथ उसका मानसिक और शारीरिक

.

छात्रा ने मीडिया के सामने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड की गई कुछ बातचीत भी सार्वजनिक की, जिसके बारे में उसका दावा है कि ये ऑडियो रिकॉर्डिंग आरोपी प्रोफेसर की मंशा को साफ उजागर करती हैं।

पीड़ित छात्रा ने बताया कि गाइड ने न केवल यूनिवर्सिटी कैंपस में उसे प्रताड़ित किया, बल्कि उसकी छवि भी खराब करने की कोशिश की। छात्रा के अनुसार, आरोपी ने हरियाणा के उस कॉलेज के प्रिंसिपल के माध्यम से उसके गांव में उसके खिलाफ भ्रामक बातें फैलाईं, जहां वह पहले पढ़ी है। इसके अलावा, आरोपी गाइड ने उसके भाई से संपर्क कर उस पर सेक्स रैकेट में शामिल होने के मनगढ़ंत और झूठे आरोप तक लगाए। (पढ़ें पूरी खबर)

मोगा सिविल अस्पताल में लापरवाही, चपरासी टांके लगा रहे

मोगा में घायल महिला के परिजनों ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि गंभीर रूप से घायल महिला को समय पर इलाज नहीं मिला। आरोप है कि डॉक्टर के बजाय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से टांके लगवाए गए और टांके लगाने का जरूरी सामान भी अस्पताल में उपलब्ध नहीं था, जिसे बाजार से खरीदने को कहा गया।

चंडीगढ़ कॉलोनी निवासी दविंदर कुमार ने बताया कि यह घटना 21 जुलाई की रात को हुई। उनकी सास पुष्पा रानी (निवासी गांव मल्लावाला, जिला फिरोजपुर) अपनी नातिन के साथ स्कूटी पर रिश्तेदारी से लौट रही थीं। निगाहा रोड पर मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने उनके कान से सोने की बाली झपट ली। इस दौरान पुष्पा रानी का कान बुरी तरह फट गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

अमृतसर में ट्रॉला ने महिलाओं को कुचला, बच्चे भी नीचे फंसे

अमृतसर के महिता रोड पर रविवार को अड्डा खुजाला में बस का इंतजार कर रही महिलाओं, युवतियों और बच्चों पर एक बेकाबू ट्रॉला चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, अड्डा खुजाला में कई यात्री अमृतसर जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान महिता की ओर से आ रहा ट्रॉला अचानक अनियंत्रित होकर यात्रियों पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रॉले का नंबर RJ-09-GA-6390 है। यह ट्रॉला नेशनल हाईवे से जुड़े कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा था।

हादसा इतना गंभीर था कि कई छोटे बच्चे ट्रॉले के बीच वाले हिस्से के नीचे आ गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी बच्चों की जान बच गई। हादसे में गांव सैदोलेहल की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी टांग बुरी तरह टूट गई। वहीं, एक छोटी बच्ची का भी पैर फ्रैक्चर हो गया। (पढ़ें पूरी खबर)

बठिंडा में नहर में कूदकर युवक ने सुसाइड किया

बठिंडा में सरहिंद नहर से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पारस राम नगर निवासी सतपाल सिंह के रूप में हुई है। सहारा जन सेवा संस्था के सदस्य संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बठिंडा में सरहिंद नहर में एक व्यक्ति कूद गया है।

इस सूचना के बाद उनकी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को भी बुलाया गया और तलाशी अभियान चलाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद, जांगीराना गांव के पास शव मिला।

कैनाल पुलिस स्टेशन के अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि उन्हें कल सूचना मिली थी कि पारस राम नगर निवासी सतपाल सिंह (पिता बहमन मल) अपनी स्कूटी से काम पर गए थे और शाम तक वापस नहीं लौटे। पुलिस ने गुमशुदगी की जांच शुरू की और नहर के किनारे उनकी स्कूटी मिली। (पढ़ें पूरी खबर)

मोगा के प्राइवेट अस्पताल की नर्स ने IVF से पैदा बच्चा 4.25 लाख में बेचा

मोगा में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) से जन्मी जुड़वां बच्चियों में से एक को 4.25 लाख रुपए में बेच दिया गया। डेढ़ साल पहले हुई इस वारदात का खुलासा तब हुआ, जब मुंबई का खरीदार बच्ची का कानूनी गोदनामा बनवाने उसके असली परिवार के पास पहुंच गया।

इसके बाद पुलिस ने मोगा की एक नर्स, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के कथित दलाल और मुंबई के खरीदार दंपती के खिलाफ मानव तस्करी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

DSP सिटी जतिंदर सिंह ने बताया कि अमृतसर के वल्ला गांव की परमजीत कौर ने शिकायत में बताया कि IVF उपचार के बाद उन्होंने 6 दिसंबर 2024 को मोगा के एक निजी अस्पताल में जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। अस्पताल की नर्स बलवीर कौर उर्फ वीरपाल कौर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उसकी मौसी की बेटी निसंतान है और यदि वे एक बच्ची दे दें तो उसकी परवरिश, पढ़ाई, शादी और संपत्ति की जिम्मेदारी वह परिवार उठाएगा।

परिवार नर्स की बातों में आ गया और 8 दिसंबर 2024 को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के बच्ची उसे सौंप दी। बाद में जब परिवार बच्ची से मिलने की बात करता, तो नर्स बहाने बनाती रही या किसी दूसरी बच्ची से मिलवा देती।

मामले का खुलासा 27 अप्रैल 2026 को हुआ, जब मुंबई का रहने वाला मेहुल निखिल शाह परिवार के घर पहुंचा। उसने बताया कि उसने 9 दिसंबर 2024 को चंडीगढ़ टोल प्लाजा के पास गाजियाबाद के रहने वाले राहुल उर्फ सलीम अहमद से 4.25 लाख रुपए में बच्ची खरीदी थी और उसे दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई ले गया।

हरियाणा पुलिस की बच्चा तस्करी गिरोह की जांच के दौरान पूछताछ होने पर वह बच्ची का वैध गोदनामा कराने पंजाब पहुंचा, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो गया।

मोगा में अकाली नेता के बेटे की गोली लगने से मौत, पेशे से एडवोकेट था

मोगा जिले के कस्बा बुट्टर में शनिवार देर रात एक एडवोकेट की अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान एडवोकेट अमनिंदर सिंह (35) के रूप में हुई है। वह शिरोमणि अकाली दल के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ नेता हरभूपिंदर सिंह लाडी के बेटे थे।

जानकारी के अनुसार, देर रात उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई। गोली कैसे चली इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। गोली लगने से उन्हें गंभीर चोट आई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

एडवोकेट अमनिंदर सिंह के निधन पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और राजनीतिक व सामाजिक वर्ग में दुख का माहौल है। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें