Top 5 This Week

Related Posts

चंडीगढ़ PGI में छठी मंजिल से लगाई छलांग:सर्जरी के खर्च से परेशान 65 वर्षीय बुजुर्ग की हालत नाजुक,न्यूरोलॉजी की बीमारी से पीड़ित




चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एडवांस ट्रॉमा सेंटर की छठी मंजिल से 58 वर्षीय मरीज ने कथित तौर पर छलांग लगा दी। घटना के बाद पीजीआई परिसर में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल मरीज को तुरंत इलाज के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल मरीज की पहचान मेजर सिंह (65) के रूप में हुई है। वह न्यूरोलॉजी से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती था। बताया जा रहा है कि उसे आगे की सर्जरी के लिए एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर में शिफ्ट किया जाना था। सर्जरी के खर्च को लेकर तनाव में था मरीज प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मेजर सिंह बीमारी के इलाज और सर्जरी के संभावित खर्च को लेकर मानसिक तनाव में था। सूत्रों के अनुसार, उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इसी वजह से वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। रविवार को उसने एडवांस ट्रॉमा सेंटर की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे दोबारा ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बयान देने की स्थिति में नहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पीजीआई पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों, डॉक्टरों और मरीज के परिजनों से पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार, मेजर सिंह की हालत गंभीर है और वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस घटना के सटीक कारणों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें