Related Posts

करनाल में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म:दो नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम,विरोध करने पर परिजनों से की गाली-गलौच




करनाल जिला में इंद्री क्षेत्र के एक गांव में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बीती 25 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब बच्ची घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता मजदूरी के लिए गांव से बाहर गए हुए थे। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। माता-पिता के बाहर जाने पर दिया वारदात को अंजाम
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 26 जुलाई को वह और उसका पति घर से बाहर मेहनत-मजदूरी के लिए गए थे। इस दौरान उनकी 7-8 साल की बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले समीर और हर्ष घर में घुस आए और दोनों ने मिलकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची के साथ मारपीट भी की गई। शिकायत करने पर परिजनों ने की गाली-गलौच
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने इस घटना की जानकारी आरोपियों के परिवार को दी तो समीर के ताऊ ने उनके साथ गाली-गलौच की। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों के परिजन भी दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायत में सभी आरोपियों के नाम स्पष्ट तौर पर दिए गए हैं। पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस
पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें