Top 5 This Week

Related Posts

यमुनानगर में झाड़ियों में मिला युवक का शव:शरीर पर मिला सिर्फ अंडरवियर; 2 दिन पहले शराब पीता नजर आया था




यमुनानगर के जगाधरी क्षेत्र स्थित समता योग आश्रम के निकट एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच अज्ञात युवक का शव मिला है। शव पर सिर्फ अंडरवियर डला हुआ था और मक्खियां भिनभिना रही थीं। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। फिलहाल, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर युवक के बारे में पता करने का प्रयास कर रही है। शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। शौच के लिए प्लॉट में आए युवक ने देखा बुडिया चौकी प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि आज दोपहर एक युवक शौच के लिए खाली प्लॉट में गया था। इस दौरान उसकी नजर झाड़ियों में पड़े इस शव पर पड़ी। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। इसके चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। 2 दिन पहले शराब पीते नजर आया था युवक फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए है और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि कुछ बच्चों ने दो-तीन दिन पहले मृतक को घटनास्थल के आसपास शराब पीते हुए देखा था। प्राथमिक जांच में अधिक शराब के सेवन से मौत होने की आशंका है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें