Top 5 This Week

Related Posts

रेवाड़ी में ओवरब्रिज से गिरने से रिटायर्ड सैनिक की मौत:डयूटी से लौटते वक्त वाहन ने मारी टक्कर; तीन बेटियों के पिता




रेवाड़ी में सैनिक स्कूल के पास आरओबी से नीचे गिरने से गांव मामड़िया आसमपुर के पूर्व सैनिक की मौत हो गई। सूचना से गांव में मातम छा गया। रात को ड्यूटी से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा 3 बेटियों में छोटी 10 और बड़ी 15 साल की है। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव मामड़ियां आसमपुर के 46 वर्षीय मुकेश कुमार मिल्ट्री से रिटायर थे। सेवानिवृत्ति के बाद हरियाणा पुलिस में ग्रुप डी की नौकरी मिली। फिलहाल भौड़सी पुलिस लाइन में ड्यूटी थी। सोमवार शाम मुकेश ड्यूटी से घर के निकले। रेवाड़ी-नारनौल हाईवे से होते हुए गोठड़ा गांव पहुंचे। जहां से सैनिक स्कूल के पास बने आरओबी से पैदल गांव की तरफ जा रहे थे। वाहन ने पीछे से मारी टक्कर बताया जाता है कि इसी दौरान रात करीब 12 बजे अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरओबी से नीचे सर्विस रोड पर जाकर गिरे। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मृत किया घोषित रेवाड़ी नारनौल रोड पर चौकी नंबर 11 ओवर ब्रिज (नियर सैनिक स्कूल गोठड़ा) से एक लड़का 12 बजे रात को नीचे गिर गया। युवक मुकेश पुत्र गणेशी लाल उम्र 46 साल गांव मामाडिया आसमपुर थाना खोल जो आईआरबी फर्स्ट बटालियन गुड़गांव में डी ग्रुप नौकरी करता परिजन एम्बुलेंस द्वारा सरकारी हॉस्पिटल रेवाड़ी लेकर गए, जो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन बेटियों के पिता मुकेश 2018 में मिल्ट्री से रिटायर हुए थे। आठ माह पहले ही हरियाणा पुलिस में ग्रुप डी में भौडसी जॉइन किया था। तीन भाईयों में मुकेश सबसे छोटे हैं। बीच के भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। मुकेश की तीन बेटियां हैं। जिनमें बड़ी 15 और छोटी 10 साल की है। बीच की बेटी 12 साल की हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें