Related Posts

फर्रुखाबाद में हरियाणा के युवक की हत्या में खुलासा:सुपारी देकर कराया गया मर्डर, 2 लाख रूपये का विवाद , परिवार का ही युवक मास्टमाइंड




यूपी के फर्रुखाबाद में फरीदाबाद के युवक को 3 गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक के परिवार का कहना है कि अरूण (32) की हत्या उनके परिवार के युवक ने सुपारी देकर करवाई है। दोनों के बीच में जमीन के सौदे को लेकर 2 लाख रूपये का विवाद चल रहा था। परिवार के मुताबिक कुछ समय पहल अरूण की उससे कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर आरोपी युवक ने रंजिश रखी हुई थी। यूपी पुलिस ने इस मामले में आरोपी को राउंडअप किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 26 जुलाई को रात करीब 9 बजे गांव दयालपुर के रहने वाले अरूण हुड्डा की फर्रुखाबाद में पांचाल घाट चौराहा और मसेनी चौराहा के बीच एक किराना दुकान पर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।घटना के वक्त उनकी पत्नी रेखा और 2 साल का उनका बेटा भी साथ में था। वह अपने परिवार के साथ वाराणसी से घूम कर वापस घर लौट रहे थे। अरूण का शव सोमवार की देर रात उनके गांव दयालपुर लाया गया। जहां पर मगंलवार की सुबह करीब 9 बजे उसका अंतिम संस्कार किया या। अरूण अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। जो पूरे परिवार के संभाल रहा था। अब जानिए क्या है पूरा मामला प्रापर्टी का काम करता था गांव दयालपुर के रहने वाला मृतक अरूण हुड्डा (32) फरीदाबाद में एक प्रापर्टी एजेंसी में काम करता था। करीब 3 महीने पहले ही उसने यहां पर नौकरी शुरू की थी। परिवार के सदस्य बबली हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जुलाई की सुबह वह अपने बच्चे और पत्नी के साथ वाराणसी घूमने के लिए निकला था। परिवार में उसका एक छोटा भाई , पिता सुरेन्द्र और मॉ है। 4 साल पहले लव मैरिज की उन्होंने बताया कि अरूण ने करीब 4 साल पहले गंगा पार (हापुड़) की रहने वाली रेखा के साथ शादी की थी। शादी के बाद दोनों का करीब 2 साल का एक बेटा है। अरूण और छोटा भाई अभिषेक दोनों ही माता-पिता के साथ गांव में ही रहते है। अरूण के पिता पहले चुंगी विभाग में काम करते थे। लेकिन पिछले काफी समय से घर पर रहते है। 2 लाख रूपये के विवाद को लेकर हुई हत्या परिवार के लोगों का आरोप है कि इस हत्या की इस हत्या का मास्टरमांइड उनके कुनबे का एक युवक रोहित है। जो पहले अरूण के साथ प्रापर्टी का काम करता था। लेकिन कुछ समय पहल दोनों के बीच में 2 लाख रूपये को लेकर विवाद हो गया था। परिवार के अनुसार अरूण ने गांव में ही 400 गज के प्लॉट का एग्रीमेंट 2 लाख में किया था। लेकिन रोहित ने अरूण को दरकिनार करके उस प्लॉट को किसी दूसरे को बेच दिया। इसके कारण अरूण के 2 लाख रूपये फस गए। इसी को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया। जिसको लेकर आरोपी अरूण से रंजिश रखे हुए था। सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप 24 जुलाई को जब अरूण वाराणसी के लिए अपनी पत्नी और बच्चे के साथ निकला तो गांव से ही उसका पीछा किया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि पैसे की सुपारी देकर शूटरों से अरूण की हत्या कराई गई है। परिवार बोला पूरी प्लानिंग के साथ की गई वारदात परिवार के लोगों ने बताया कि इस हत्या को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग की गई थी। शुरू ही ही अरूण का पीछा किया जा रहा है। परिवार के लोगों को आंशका है कि इसमें परिवार के किसी नजदीकी व्यक्ति का भी हाथ हो सकता है। कार्रवाही ना हो इसलिए हत्या का बाहर चुना परिवार का आरोप है कि इस हत्या को करने के लिए बाहरी स्थान को इसलिए चुना गया ,ताकि आरोपी पूरी तरह से सुरक्षित रहे। स्थानीय पुलिस किसी भी प्रकार की कार्रवाही उन पर ना कर सके। परिवार का यह भी आरोप है कि हत्या करने वालो को स्थानीय व्यक्ति का सरंक्षण मिला हुआ था। 2 सिर में 1 कंधे में गोली मारी बबली हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से पहले अरूण की पत्नी कार से निकलकर बच्चे के लिए सामान लेनी गई थी। उस समय बच्चा उसकी पत्नी राखी के पास था। कुछ देर बाद ही अरूण भी उसके पीछे -पीछे चला गया। उसी दौरान एक एक कार से 2 शूटर उतरे उन्होंने अरूण के पास आकर कनपटी पर बंदूक सटाकर 2 गोली मारी और एक गोली कंधे पर मार दी। जिससे अरूण वहीं पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यूपी पुलिस कर रही है मामले की जांच मामले देख रही SP आरती सिंह के मुताबिक पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलद इलाके में हमलावरों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। क्लू मिले हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें