Related Posts

चंडीगढ़ में करंट से PhD स्कॉलर छात्रा की मौत:पंजाब यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल से निकली थी; हरियाणा की रहने वाली ज्योति




चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एक माइक्रोबायोलॉजी विभाग की PhD स्कॉलर ज्योति (28) की करंट लगने से मौत हो गई। ज्योति हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली थी। पीयू प्रशासन ने बताया ज्योति मंगलवार सुबह गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 से माइक्रोबायोलॉजी विभाग जा रही थीं। वह गर्ल्स हॉस्टल नंबर-8 और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) को जोड़ने वाली सड़क के किनारे बने कच्चे रास्ते से गुजर रही थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लगा और वह मौके पर ही गिर गईं। हादसा होते ही आसपास मौजूद छात्रों और कर्मचारियों ने उन्हें संभाला और तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। करंट कहां से आया, जांच में जुटी पुलिस फिलहाल यह साफ नहीं है कि छात्रा को करंट कैसे लगा। पुलिस और पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि करंट बिजली के खंभे, खुले तार, स्ट्रीट लाइट या किसी अन्य बिजली के स्रोत से आया था या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं बिजली व्यवस्था में लापरवाही के कारण तो यह हादसा नहीं हुआ। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हादसे के बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी की बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बारिश के समय बिजली के खंभों, स्ट्रीट लाइटों और खुले तारों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि इस तरह के हादसे न हों। छात्रों ने प्रशासन से पूरे कैंपस की बिजली व्यवस्था की जांच कराने और जहां खतरा हो, वहां तुरंत सुधार करने की मांग की है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंपा जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा कि हादसा किस वजह से हुआ।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें