भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों दल विकास की राजनीति के बजाय आंदोलन की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों की राजनीति का उद्देश्य समाज को बांटना और राजनीतिक लाभ हासिल करना है। राणा ने कहा कि केजरीवाल की राजनीति शुरू से ही विवादित मुद्दों को उठाकर लोगों का ध्यान वास्तविक समस्याओं से भटकाने पर केंद्रित रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, आम आदमी पार्टी किसी न किसी मुद्दे को लेकर आंदोलन शुरू कर देती है, ताकि जनता का ध्यान सरकारों के विकास कार्यों से हटाया जा सके। अब पढ़ें क्या बोले संजीव राणा:-
Source link
