Top 5 This Week

Related Posts

Narnaul Businessman Deepak Chaudhary Elected EEMA National President


हरियाणा के नारनौल शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी जयप्रकाश चौधरी के पुत्र एवं स्वर्गीय रामनारायण चौधरी के पौत्र दीपक चौधरी को भारत की प्रमुख इवेंट इंडस्ट्री संस्था ईईएमए (इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन- EEMA) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

.

हाल ही में संपन्न हुए ईईएमए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे सात उम्मीदवारों में दीपक चौधरी ने सर्वाधिक 104 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की और आगामी तीन वर्षों के लिए संगठन की कमान संभालने का गौरव हासिल किया।

मुंबई से की एमबीए

दीपक चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने इंदौर से बीसीए तथा मुंबई से एमबीए (MBA) की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने इवेंट इंडस्ट्री में कदम रखा और वर्षों की मेहनत, लगन तथा दूरदर्शिता के बल पर ‘EVA LIVE’ नामक कंपनी की स्थापना की। आज वे देशभर की इवेंट एवं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ‘आई.पी. मैन’ (IP Man) के नाम से पहचान रखते हैं।

ईईएमए के नए चुने गए पदाधिकारी

नारनौल के लिए गौरव

ईईएमए देश की इवेंट एवं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा और प्रभावशाली संगठन माना जाता है। ऐसे प्रतिष्ठित संगठन के अध्यक्ष पद पर चयनित होना न केवल दीपक चौधरी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि नारनौल और पूरे महेंद्रगढ़ जिले के लिए भी गौरव का विषय है।

आभार जताया

अपनी जीत के बाद दीपक चौधरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ईईएमए का अध्यक्ष चुने जाने पर स्वयं को सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं। आप सभी का विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है। जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, साथ चलेंगे, आगे बढ़ेंगे।

लोगों ने दी बधाई

हम मिलकर इंडस्ट्री को मजबूत करेंगे, सदस्यों को सशक्त बनाएंगे और ईईएमए को अधिक एकजुट, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार संगठन बनाएंगे। दीपक चौधरी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर नारनौल में खुशी की लहर है और शहरवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles